फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की तरफ से छोड़ा गया पानी, बॉर्डर के पास फसलें हुईं खराब

Sun, 12 Nov 2017 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फाजिल्का
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा के उस पार पाकिस्तान की ओर से सतलुज दरिया पर बांध लगाने से उस तरफ का पानी भारतीय सीमा में आ गया है। जिससे सीमावर्ती किसानों की लगी फसलें खराब हो रही हैं। अंतरराष्ट्रीय की सीमा के आसपास पाकिस्तान की तरफ से पिछले महीने छोडे़ गए पानी से पंजाब के किसानों की धान की फसल खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें:  पाकिस्तान में ननकाना साहिब का दर्शन कर 2300 सिख श्रद्धालु भारत रवाना

पाकिस्तानी सीमा से सटे गांव पक्का चिश्ती निवासी किसान इंकलाब सिंह व बलबीर सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से आए पानी से उनकी कीमती फसल खराब हो गई। खेतों में पानी भरने से धान की कटाई कंबाइन से नहीं हो पा रही है। उन्हें मजबूरन हाथ से ही कटाई करनी पड़ रही है। 

जिससे धान की कटाई और गेहूं की बिजाई का काम भी लेट हो रहा है। इस बारे में बॉर्डर एरिया संघर्ष कमेटी के प्रवक्ता रमेश वढे़रा ने बताया कि फसल धान की हो या गेहूं की। जब फसल पकने वाली वाली होती है, तो पाकिस्तान की तरफ से पानी छोड़ दिया जाता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: भारत के आगे झुका पाकिस्तान, पत्नी को कुलभूषण जाधव से मिलने की दी इजाजत

क्योंकि पाकिस्तान की सीमा में तो फसल कम होती है, इस कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन यहां के किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पंजाब के किसान तो पहले ही कर्ज में डूबे हैं। वहीं पाकिस्तान की ओर से आने वाले पानी से उनकी फसलें खराब हो रही हैं। 

उन्होंने सरकार से खराब हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है। इस बारे में कृषि अधिकारी बेअंत सिंह ने बताया कि सीमावर्ती गांव पक्का चिश्ती की पाक सीमा के साथ लगती 300 एकड़ भूमि सेमग्रस्त पाई गई है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर वह सरकार को भेजकर किसानों के लिए मुआवजे की सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें