पाकिस्तान ने बुधवार को कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां को वीजा दे दिया। पाक विदेश मंत्रालय ने बताया कि नई दिल्ली स्थित उसके उच्चायोग ने जाधव से मुलाकात के लिए वीजा जारी कर दिया है।
47 वर्षीय जाधव को पाक की सैन्य अदालत ने अप्रैल में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी लेकिन भारत की अपील पर अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत ने इस पर रोक लगा दी है और इस पर अंतिम फैसला अभी आना शेष है।
पढ़ें- क्रिसमस के दिन मां और पत्नी से मिलेंगे कुलभूषण, सुषमा ने कहा- मेहनत रंग लाई
पाकिस्तान जाधव से उसकी मां और पत्नी की 25 दिसंबर को इस्लामाबाद में मुलाकात के लिए राजी हो गया है। साथ ही उसने जाधव के परिजनों के साथ भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी के होने पर भी सहमति जताई थी।
पाक ने मंगलवार को अपने उच्चायोग को वीजा जारी करने का निर्देश दिया था। पाक दावा करता रहा है कि उसके सुरक्षा बलों ने जाधव उर्फ हुसैन मुबारक पटेल को पिछले साल 3 मार्च को बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था। हालांकि भारत लगातार कहता रहा है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया। वह नौसेना से रिटायर होने के बाद वहां व्यापार कर रहा था।
पढ़ें: भारतीय अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाना चाहता था पाकिस्तान, हुआ नाकाम
Pakistan High Commission in New Delhi issued the visas to the mother and wife of Kulbhushan Jadhav to visit Islamabad to meet him, today, tweets Pakistan foreign office spokesperson pic.twitter.com/5JPbGnKexU
— ANI (@ANI) December 20, 2017
बता दें कि पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने जाधव को अप्रैल में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में सजा-ए-मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ भारत ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस में अपील की थी, जिसके बाद कुलभूषण की फांसी पर रोक लगा दी गई थी।