फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव परिणाम पर ‘चिंतन शिविर’ में शुरू किया विश्लेषण, राहुल होंगे शामिल

Wed, 20 Dec 2017 06:46 PM IST
एजेंसी, अहमदाबाद 
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम के दो दिन बाद कांग्रेस ने चुनाव परिणाम का विश्लेषण शुरू कर दिया है। पार्टी के तीन दिवसीय इस ‘चिंतन शिविर’ में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को शामिल होंगे।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने बताया कि दो दिन के लिए मेहसाणा में आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जिलावार परिणामों का विश्लेषण करेंगे। इसमें 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रोडमैप भी तैयार किया जाएगा। शिविर तीसरे दिन अहमदाबाद में लगेगा। यहां पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इसमें शामिल होंगे। 

पढ़ें- गुजरात के चुनाव नतीजों पर बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी के गुस्से को हराएगा प्यार

सोमवार को घोषित परिणाम में पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर करने में असफल रहीं। हालांकि पार्टी अपनी पिछली बार की 61 सीटों को बढ़ाकर 77 तक पहुंचाने में कामयाब रही। कांग्रेस की सहयोगी भारतीय ट्राइबल पार्टी ने दो और एक पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने एक सीट जीती।
विज्ञापन


182 सदस्यों वाली विधानसभा में पार्टी 12 सीटों से पिछड़ गई। कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन शहरी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने में असफल रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें