फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलूचिस्तान में पाक सेना पर आतंकी हमले में चार सैनिकों की मौत, ईरानी सरजमीं के इस्तेमाल का आरोप

Wed, 18 Jan 2023 08:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, सुरक्षाकर्मी बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तान-ईरान सीमा के उस पार से एक 'आतंकवादी गतिविधि' के दौरान मारे गए।
विज्ञापन
Pak Army - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को ईरान से लगी सीमा पर आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया। इस हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तान का दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत अफगानिस्तान और ईरान के साथ सीमा साझा करता है।
विज्ञापन


ईरानी सरजमीं का इस्तेमाल हुआ: पाकिस्तानी सेना  
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, सुरक्षाकर्मी बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तान-ईरान सीमा के उस पार से एक 'आतंकवादी गतिविधि' के दौरान मारे गए। जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी सीमा के पास चुकाब सेक्टर में हुई जहां सीमा पर जवान गश्त कर रहे थे। बयान में कहा गया, 'आतंकवादियों ने सीमा पर गश्त कर रहे सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए ईरानी सरजमीं का इस्तेमाल किया।'

पहले भी हुईं हैं ऐसी घटनाएं 
पूर्व में भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के बाद ताफ्तान और पंजगुर की सीमा को बंद कर दिया गया है। 2021 में ऐसी दो घटनाएं हुई थीं। पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान को बलूचिस्तान के चमन क्षेत्र में अफगानिस्तान के साथ अपनी सीमा पार करने पर भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। अफगान पक्ष की ओर से गोलीबारी की दो घटनाओं में कम से कम सात नागरिक और अफगान एक सैनिक मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें