फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Pakistan Economic Crisis: दिल्ली स्थित हाई कमीशन पर पड़ी पाकिस्तान की आर्थिक तंगी की मार, बंद करना पड़ा स्कूल

आशीष तिवारी
Updated Sat, 27 May 2023 03:14 PM IST

सार

Pakistan Economic Crisis: सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान हाई कमीशन को इस्लामाबाद से लगातार खर्चों में कटौती करने के निर्देश दिए जा रहे थे। दरअसल पाकिस्तान में लगातार गिर रही अर्थव्यवस्था के चलते महंगाई अपने चरम पर है। पाकिस्तान में एक डॉलर की कीमत तकरीबन 285 पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan high Commission - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar


अपने देश के भी लोग काम करते थे

सूत्रों के पाकिस्तान हाई कमीशन के इस स्कूल में अपने देश के भी सात-आठ लोग काम करते थे। इसमें कुछ शिक्षक और अन्य स्टाफ के लोग भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक आर्थिक तंगी का हाल यह हो चुका था कि पाकिस्तान हाई कमीशन अपने स्कूल के स्टाफ को वेतन तक नहीं दे पा रहा था। सूत्रों के मुताबिक वेतन का संकट पिछले एक साल से लगातार बना हुआ था। इसे लेकर स्कूल के कर्मचारियों ने पाकिस्तान हाई कमीशन के उच्चाधिकारियों से बात भी की थी। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान हाई कमीशन ने 31 मार्च को स्कूल बंद होने का एक सर्कुलर भी जारी किया था।

अगले महीने डिफॉल्टर हो सकता है पाकिस्तान

पाकिस्तान की बदहाल आर्थिक व्यवस्था के चलते ही कई संगठनों ने अपनी रिपोर्ट्स में पहले ही चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था डूबने के कगार पर है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने फरवरी में देश की क्रेडिट रेटिंग को घटा दिया था, जबकि इसी महीने में उसने कहा कि अगर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से राहत पैकेज हासिल करने में विफल रहता है, तो वह जून तक डिफॉल्ट हो सकता है। पाकिस्तान के अर्थशास्त्रियों को लगता है कि पाकिस्तान को बचाने के लिए चीन और सऊदी अरब जरूर मदद करने को आगे आएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next