फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में बिल्ली की मौत पर महिला ने डॉक्टर पर किया 2.5 करोड़ का मुकदमा

Thu, 24 Nov 2016 04:56 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक महिला ने एक पशु चिकित्सक पर 2.5 करोड़ रुपये का मुकदमा कर दिया है। उसने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की अनदेखी की वजह से उसकी दो महीने की बिल्ली की मौत हो गई। पेशे से वकील बिल्ली की मालकिन सुंदुस हूरेन ने कहा कि वे इस्लामाबाद में डॉक्टर फैजल खान की क्लिनिक में अपनी बिल्ली का चेकअप कराने गईं थीं। उन्होंने मेरी बिल्ली को अस्पताल में भर्ती कर लिया और अगले दिन आने के लिए बोला। उसी शाम जब वह क्लिनिक से अपनी बिल्ली को लाने गईं तो बिल्ली बीमार लग रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह बिल्ली को दिखाने के लिए दूसरे डॉक्टर के पास ले गईं जहां उसकी मौत हो गई। दूसरे डॉक्टर राणा ने बताया कि मेरी बिल्ली को निम्नतम तापमान पर रखा गया था जो कि पशुओं के लिए सुविधाजनक नहीं होता है। इसी वजह से मेरी बिल्ली की मौत हो गई। स्थानीय कोर्ट में पेश किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि बिल्ली की मौत अत्यधिक ठंड, निर्जलीकरण और भूख के कारण हुई। इसके लिए हूरेन ने जुर्माने के साथ डॉक्टर और उनके स्टॉफ के लिए सजा की मांग की है। उन्होंने क्लिनिक में सीसीटीवी लगवाने की भी मांग की है ताकि पता चले कि वहां पशुओं का किस तरह से इलाज किया जाता है। कोर्ट ने आरोपी से जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें