फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में भारत के बढ़ते कदम से सहमा पाकिस्तान, अमेरिका से जाहिर की नाराजगी

Thu, 21 Sep 2017 09:08 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की भूमिका को बढ़ाए जाने को लेकर पाकिस्तान ने अमेरिका से नाराजगी जाहिर की है।पाकिस्तान के विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने कहा कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने मंगलवार को नई अफगान नीति में ट्रंप द्वारा भारत की भूमिका को बढ़ाने को लेकर चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन


पढ़ें- 'आतंकियों का पनाहगाह' कहने पर तिलमिलाया पाक, अमेरिका को जवाब देने के लिए चलेगा नई चाल

दोनों नेताओं की मुलाकात संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर हुई थी। ट्रंप द्वारा नई अफगान और दक्षिण एशियाई नीति की घोषणा किए जाने के बाद अब्बासी और पेंस की मुलाकात दोनों देशों की तरफ से हुई अब तक की सबसे उच्च स्तरीय मुलाकात है। 

21 अगस्त को इस नीति की घोषणा के बाद ट्रंप ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि पाकिस्तान इसी तरह आतंकियों को समर्थन देता रहेगा तो उसे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान ट्रंप ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में भारत से भूमिका बढ़ाने को कहा था जो कि पाक को नागवार गुजरा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें