फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में बोले राहुल- भारत की प्रतिष्ठा खतरे में, कांग्रेस के पास है इसका हल

Thu, 21 Sep 2017 08:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो हफ्ते से अमेरिका दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने कई बैठकें भी की हैं। न्यूयॉर्क में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है, तो वह युवाओं को एक विजन भी नहीं दे सकता है। कांग्रेस इस समस्या को हल कर सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हजारों साल से भारत शांति और सामंजस्य की मूर्ति बना हुआ है, लेकिन अब देश की प्रतिष्ठा खतरे में है। 

हमारे देश में कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो देश को उस दिशा में ले जा रही है जो बहुत खतरनाक है। यह हमारी हजारों साल की प्रतिष्ठा को खत्म कर सकता है। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां जंग और अशांति है, वो देश भारत की ओर देखते हैं कि शायद हमारे पास कोई शांतिभरा विकल्प हो। 

पढ़ें: राहुल गांधी 31 अक्‍टूबर तक संभालेंगे कांग्रेस की कमान!
  India simply can't give its youngsters a vision if it is unable to give them a job. Congress has vision to solve this problem-RG in New York pic.twitter.com/Miw3Rc14L4 — ANI (@ANI) September 21, 2017
विज्ञापन


  Many countries in a violent world are looking at India & saying maybe India has the answer for peaceful co-existence in the 21st century: RG pic.twitter.com/rFgGuIHxql — ANI (@ANI) September 21, 2017
विज्ञापन

'नौकरी देने में फेल हुई थी कांग्रेस, मोदी सरकार भी हुई नाकाम'

राहुल गांधी - फोटो : ANI
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि असहिष्णुता और बेरोजगारी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के लिए गंभीर चुनौती हैं। मंगलवार को एक बैठक के दौरान उन्होंने बेरोजगारी, चीन, मेक इन इंडिया जैसे कई मुद्दों पर बात की थी। 

उन्होंने यह भी माना कि पिछली कांग्रेस सरकार फेल हो गई थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान मोदी सरकार भी युवाओं को नौकरी देने में बुरी तरह से फेल हो गई है। गौरतलब है कि राहुल दो हफ्तों से अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।

राहुल गांधी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ झुकाव रखने वाले थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकनप्रोग्रेस (सीएपी) की ओर से आयोजित एक राउंडटेबल बैठक में कुछ प्रमुख भारतीय/दक्षिण एशियाई विशेषज्ञों के साथ चर्चा की। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने भारत में नौकरियों के अवसर पैदा कर पाने में सरकार के नाकाम रहने पर चिंता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें