फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों का सिर काटने के मंसूबे से घुसा था बैट दस्ता, बर्बरता का वीडियो बनाने की थी भी साजिश

Sat, 24 Jun 2017 10:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
BAT Team - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तानी आर्मी की स्पेशल 'बॉर्डर एक्शन टीम' नापाक हरकतों को अंजाम देने के लिए कुख्यात है। अपनी इस वहशियाना हरकत को दुनिया के सामने लाने के लिए पाकिस्तानी बैट टीम इस बार भी न सिर्फ भारतीय सैनिकों पर घात लगाकर हमला करने आई थी, बल्कि वो फिर से उस क्रूरता को अंजाम देने वाले थे, जिसके लिए बैट टीम जानी जाती है। बैट टीम इस बार हैंडबैंड कैमरों से लैस थी, जिसमें वो भारतीय सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता बरतने का वीडियो भी बनाते। हो सकता है कि वापस गई बैट टीम के पास ऐसा कोई वीडियो मौजूद भी हो।
विज्ञापन


एलओसी पर ये ताजा हमला गुरुवार की आधी रात बाद पुंछ में हुआ, जिसमें दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए। साथ ही पाकिस्तानी बैट टीम के भी दो फौजी ढेर हुए हैं, पर एक का शव वो अपने साथ वापस ले जाने में कामयाब रहे।

पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर किये गए बैट हमले में एक चौकाने वाली बात सामने आई है। इस जवाबी हमले के दौरान पाकिस्तान की बैट सेना का एक सदस्य मारा गया था जिसके पास से उसकी पोशाक में 'विशेष खंजर' और 'हैडबेंड कैमरें' के साथ कई घातक हथियारों के साथ-साथ कई जानलेवा चीजें बरामद हुई हैं। बैट टीम ने इंडिया आर्मी पेट्रोल पार्टी पर हमले के दौरान इस तकनीक को इस्तेमाल में लाया था। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी की 600 मीटर सीमा में हमला करने के दौरान इन कैमरों का इस्तेमाल हमले को रिकॉर्ड करने के लिए किया था।
विज्ञापन

 

बैट टीम के दो दरिंदे ढेर, नाकाम साजिश का हुआ भंडाफोड़

पाकिस्तानी सेना - फोटो : बीबीसी
भारतीय सेना इस बात की जांच कर रही है कि बैट टीम के पास जो कैमरे थे, क्या वो किसी ऐसी चीज से जुड़े थे, जिसमें कैमरों की रिकॉर्डिंग को लाइव देखा जा रहा हो, या उसकी रिकॉर्डिंग किसी खास डिवाइस में हो रही हो। बता दें कि इस बार जब पाकिस्तानी बैट टीम ने एलओसी पार करके भारतीय सैनिकों पर हमला किया, तो उसी समय पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों पर फायरिंग करके बैट टीम को कवर कर रही थी। पाकिस्तानी आर्मी बैट टीम को इसलिए कवर फायरिंग दे रही थी, ताकि भारतीय फौजी फायरिंग की रेंज में रहते हुए बाहर न निकल पाएं और बैट टीम बाहर निकली पेट्रोलिंग पार्टी को बर्बाद कर सुरक्षित वापस लौट सके। पर इस बार चौकन्ने भारतीय सेना की पेट्रोलिंग टीम ने बैट टीम से जमकर लोहा लिया।

सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना के जवानों ने बैट टीम को बराबर टक्कर देते हुए दो दरिंदो को ढेर कर दिया। भारतीय सैनिकों के पलटकर वार से घबराई पाकिस्तानी बैट टीम ने भले ही दो सैनिकों को शहीद किया हो, पर वो किसी भी सैनिक के शव के साथ बर्बरता नहीं कर पाए। इसकी वजह ये रही कि उन्हें अपने साथी को संभालना पड़ा और एक साथी को लेकर उल्टे पांव भागना पड़ा। पर बैट टीम का एक साथी इसी तरफ छूट गया और उनकी नापाक साजिशों का भंडाफोड़ हो गया। 

सेना के अधिकारी ने बताया कि 22 जून को हमले में मारे गए बैट टीम के घुसपैठिये की लाश को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि उसकी तलाशी लेने के बाद उसके पास से खास तरह के खंजर, हैडबेंड कैमरा, चाकू, एक एके राइफल, 3 मैगजीन, 2 ग्रेनेड बरामद हुए हैं। जिससे पाक सेना के नापाक मंसूबो का पता चलता है।
विज्ञापन

हैंडबैंड कैमरों से खुलेगी पाक की साजिश, दिख जाएंगे घुसपैठ के रास्ते!

pakistan army
​सेना अधिकारी ने आगे कहा कि बैट टीम के पास मिले बैंडबैंड कैमरे की क्वॉलिटी अच्छी थी और वो रात में भी बेहद साफ रिकॉर्डिंग कर सकती थी। हम इस बार की छानबीन कर रहे हैं कि वो कैमरे किसी और जगह से जुड़े थे या नहीं। साथ ही ये भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उन कैमरों में बाकी की बैट टीम की कौन सी हरकतें रिकॉर्ड हुई हैं, साथ ही उनके आने-जाने के रास्तों की भी पड़ताल की जा रही है। पर ये तभी साफ हो पाएगा, जब हैंडबैंड कैमरे में इन सबकी रिकॉर्डिंग हो रही हो।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी आर्मी की बैट टीम न सिर्फ एलओसी पार करके भारतीय सैनियों पर हमले करती है, बल्कि उनके साथ क्रूरता की हदें तक पार कर जाती है। कई बार पाकिस्तानी बैट टीम ने भारतीय सैनिकों के शवों के साथ इतनी क्रूरता बरती है, जिसे बयां भी नहीं किया जा सकता। कई मामलों में तो बैट टीम भारतीय सैनिकों के सिर काट पाकिस्तान ले जा चुकी है, इसमें शहीद हेमराज भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें