फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने फिर दोहराया पुराना खेल, आतंकियों का शव लेने से किया इंकार

Sun, 08 May 2016 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
पाकिस्तान ने फिर से वही पुराना खेल खेला है जो वो हर आतंकी हमले के बाद खेलता रहा है। उसने पठानकोट हमले में मारे गए आतंकियों को यह कह कर लेने से इंकार कर दिया कि ये सभी 'शिनाख्त नहीं किए गए हैं।' पाकिस्तान ने यह कदम तब उठाया है जबकि भारत की ओर से उसे आतंकियों की नागरिकता, जिसमें इलक्ट्रॉनिक इंटरसेप्ट भी शामलि  है उन्हें सौंप दिया है था। इससे पहले भारत की ओर से जब पाक को 4 आतंकियों के बारे में बताया गया था तो उन्होंने यह माना था कि वो सभी पाकिस्तानी हैं।
विज्ञापन


भारत की ओर से इस्लामाबाद से चारो शवों को लेने के लिए कहा गया था लेकिन पाक की ओर इस संबंध में अनिच्छा जाहिर करते हुए शवों को लेने से इंकार कर दिया जिसके बाद भारत ने ही पूरे इस्लामिक रीति रिवाज के साथ शवों को दफना दिया। पाकिस्तानी अधिकारियों को दिए डॉक्यूमेंट्स में भारत ने चारों आतंकियों नासिर, अबु बकर, फारुक और कयूम जो  क्रमशः पाक स्थित पंजाब के वेहारी, गुजरनवाला, सिंध के संघर और सुक्कुर के रहने वाले थे, सटीक जानकारी दी गई थी।

यही नहीं नासिर ने भारत में आने के बाद अपनी मां से बात भी किया था और उसी ने एसपी सलविंदर सिंह के अपहरण भी किया था। गौरतलब है कि इससे पहले कारगिल में भी पाक की ओर से उसके सैनिकों का शव लेने इंकार कर दिया था। इतना ही नहीं 26/11 के अजमल कसाब और उसके अन्य जिहादी साथियों को पाक का मानने से इंकार दिया था जिस पर वहां की मीडिया ने पाक सरकार की पोल खोली थी। बता दें कि पठानकोट हमले में चारों आतंकियों का शव पठानकोट अस्पताल की मर्चरी में चार महीने रखा हुआ था कि पाकिस्तान उन्हें ले जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि  शवों को पठानकोट सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया था और 6 मई की तड़के करीब 2 बजे उन्हें वहां से पठानकोट पुलिस द्वारा ले जाया गया और शहर के एक अज्ञात कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों की माने तो पठानकोट मामले के आतंकवादियों को उस स्थान के समीप ही दफनाया गया है, जहां पिछले वर्ष दीनानगर (गुरदासपुर) पुलिस थाने पर हमले में शामिल तीनों आतंकवादियों के शवों को दफनाया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें