फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई में हाजिर हों माल्या,वरना जारी किया जाएगा वारंट:कोर्ट

Sun, 08 May 2016 08:07 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवर्तक विजय माल्या के खिलाफ चेक बाउंस मामले में सुनवाई कर रही मुंबई की एक अदालत ने माल्या को अगली सुनवाई के समय हाजिर होने का निर्देश दिया है। शनिवार को मुंबई के अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने चेतावनी दी कि यदि वह हाजिर नहीं हुए, तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी।  
विज्ञापन

  अदालत भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के आवेदन पर सुनवाई कर रही है। प्राधिकरण ने 100 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के मामले में किंगफिशर एयरलाइंस के खिलाफ मामला दायर किया है।  प्राधिकरण ने दो आवेदन अदालत में दायर किए हैं, जिसमें माल्या को अदालत में हाजिर होने से स्थायी तौर पर दी गई छूट खत्म करने और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की अपील की गई है। इसके बाद से ही माल्या देश से बाहर हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें