फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam: कश्मीर में फंसे यात्रियों की मदद के लिए आगे आया रेलवे, कटरा से चलेगी स्पेशल ट्रेन; पढ़ें शेड्यूल

Wed, 23 Apr 2025 06:41 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। विमानन कंपनियों ने श्रीनगर से किराया करीब तीन गुना तक महंगा कर दिया है। ऐसे में यात्रियों की घर वापसी के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाना है।
विज्ञापन
कटड़ा रेलवे स्टेशन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब वहां मौजूद पर्यटक अपनी छुट्टियां कैंसिल कर अपने घरों की तरफ लौट रहे है। ऐसे में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। विमानन कंपनियों ने भी श्रीनगर एयरपोर्ट से अतिरिक्ति फ्लाइट सेवा शुरू की हैं तो वहीं रेलवे भी वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए आगे आया है। उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है।
विज्ञापन


विमानन कंपनियों ने श्रीनगर से किराया करीब तीन गुना तक महंगा कर दिया है। ऐसे में यात्रियों की घर वापसी के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाना है। उत्तर रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन आज यानी बुधवार रात 9:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

रेलवे ने ट्रेन 04612 शुरू की है। यह एक तरफा विशेष आरक्षित ट्रेन है। इस ट्रेन को सिर्फ श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच एक ही दिन के लिए चलाया जाएगा। इस ट्रेन को चलाने का मकसद जम्मू-कश्मीर में फंसे पर्यटकों को वहां से सुरक्षित निकालना है। इस ट्रेन में 7 जनरल, 8 स्पीलर और 3 एसी कोच हैं। यह ट्रेन 23 अप्रैल यानी बुधवार रात 9:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से चलेगी और अगले दिन 24 अप्रैल यानी गुरुवार को सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ये ट्रेन जम्मू तवी, पठानकोट छावनी, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र जंक्शन, पानीपत स्टेशनों पर रुकेगी।

Pahalgam Attack: नेवी अफसर विनय के शव से लिपटकर रोईं पत्नी हिमांशी; अंत में सैल्यूट किया और बोलीं- 'जय हिंद'

इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू की है। यह हेल्प डेस्क जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। आतंकी हमले के कारण यात्रियों को अपने शहर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसलिए ये डेस्क बनाई गई है। ट्रेन या रेलवे से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस हेल्प डेस्क पर मौजूद लोगों से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही रेलवे  हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इनमें जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का नंबर 0191-2470116, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन का 01991-234876 और उधमपुर रेलवे स्टेशन का 7717306616 नंबर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई और कई अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली में मौजूद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मंगलवार रात करीब 8:20 बजे श्रीनगर पहुंचे और उन्हें उपराज्यपाल, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी घटना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें