जब तक भारतीय देशभक्ति नहीं समझेंगे, तब तक आतंकी हमले परेशान करेंगे: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहलगाम जैसे आतंकी हमले तब तक देश को परेशान करते रहेंगे जब तक 140 करोड़ भारतीय देशभक्ति और राष्ट्रवाद को अपना सर्वोपरि धर्म नहीं मानेंगे। इस तरह के कृत्य कभी भी भारत की भावना को नहीं तोड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास से कश्मीर में पर्यटन शीघ्र ही बहाल होगा और तीर्थयात्री अपनी अमरनाथ यात्रा जारी रख सकेंगे।
उन्होंने कहा कि भारत का बढ़ता वैश्विक कद कुछ ताकतों को परेशान कर रहा है। ये घटनाएं उन ताकतों के हताशा भरे अंतिम प्रयासों को दर्शाती हैं। यह एक असहनीय हमला है, लेकिन हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। जिस तरह हम नक्सलवाद को तेजी से खत्म कर रहे हैं, उसी तरह हम आतंकवाद को भी परास्त करेंगे। भारत की ताकत और दृढ़ संकल्प अडिग है।
पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने के सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा कि हमने पहले ही उनके देश छोड़ने की घोषणा कर दी है और सूचित कर दिया है। किसी को भी यहां अवैध रूप से रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भारत के लोगों में शक्ति, साहस और आत्मविश्वास है। पर्यटन जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगा, तीर्थयात्री अपनी अमरनाथ यात्रा जारी रखेंगे और कश्मीर प्रगति के पथ पर मजबूती से बना रहेगा। इसे कोई नहीं रोक सकता।
ये भी पढ़ें: 'आतंकी ये याद रखें, गीता की धरती है भारत', पहलगाम हमले पर भड़के आचार्य प्रशांत
रिटायर्ड मेजर जनरल (डॉ) जीडी बख्शी
- फोटो : X @GeneralBakshi
गर्दन काटना केवल तुम्हारा काम नहीं: जीडी बख्शी
रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि गर्दन काटना केवल तुम्हारा काम नहीं है। हमारे पास भी हथियार हैं। अगर पाकिस्तान ऐसी उल्टी-सीधी और जानवरों जैसी हरकत करेगा तो उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। हम फिर भी काफी सभ्य हैं। हम पाकिस्तान के स्तर तक नहीं जा सकते। हमारे पास भी काफी हथियार हैं। ताकतवर एयरफोर्स है। 2019 में हमारे पास न तो राफेल थे, न आधुनिक मिसाइल थीं, मगर अब हमारे पास कई आधुनिक मिसाइल हैं। कोशिश तो करो कुछ करने की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जो अपने एफ 16 लिए घूम रहा है उसमें से 50 फीसदी तो उड़ ही नहीं सकते हैं। खबरें आईं हैं कि उन पर काम हो रहा है। वे काफी पुराने जेट फाइटर प्लेन हो गए हैं। जे-75 जेट्स में से आधों के रडार काम नहीं कर रहे हैं। पाकिस्तान का आर्मी चीफ परेशान है। वह कह रहा है कि थोड़ा टाइम दीजिए कि मैं इन्हें ठीक कर लूं। अब हमें जो करना है कर देना चाहिए।
संबंधित वीडियो