फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत मामलाः हिंसा मामले में सरकार का दखल देने से इनकार, कहा-कानून व्यवस्था राज्यों की जिम्मेदारी

Thu, 25 Jan 2018 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र फिल्म पद्मावत पर हो रही हिंसा के मामलों में फिलहाल कोई दखल नहीं देगा। गृहमंत्रालय का मानना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्यों की जिम्मेदारी है। लिहाजा केंद्र इस मामले में कोई दखल नहीं देगा। गृहमंत्रालय के मुताबिक अब तक किसी राज्य ने भी केंद्र से किसी तरह की मदद नहीं मांगी है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के इस मामले में कानून व्यवस्था बनाने की सख्त हिदायत दिया है। गृहमंत्रालय  के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर किसी राज्य  में हिंसा बेकाबू हो जाती है और वहां की  सरकार मदद मांगती है तो केंद्र पूरी तरह तैयार है।

फिलहाल मौजूदा हालात में केंद्र अपनी तरफ से कोई पहल नहीं करने जा रहा। हालांकि गृहमंत्रालय उत्तर भारत से राज्यों पर कड़ी नजर रख रहा है। गृहमंत्रालय को मिली सूचना के मुताबिक हरियाणा और राजस्थान में बड़ी वारदात हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें