फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत पर बैन की मांग, राजस्थान-मध्यप्रदेश की याचिका पर SC कल सुनवाई के लिए तैयार

Mon, 22 Jan 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
deepika padukone
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म पर चल रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। मंगलवार 23 जनवरी को इस मामले पर सुनवाई होगी। आपको बता दें कि पद्मावत फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होनी है। सरकारें इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रही हैं क्योंकि सरकार का मानना है कि इससे कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि रिलीज डेट नजदीक आते ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ प्रदर्शन अब उग्र होने लगे हैं।राजस्थान सहित गुजरात व उत्तर प्रदेश में करणी सेना व अन्य राजपूत संगठन 'पद्मावत' फिल्म के बैन की मांग को लेकर तोड़फोड़ कर रहे हैं।

वहीं राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सहित दस से अधिक जिलों में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सड़कों से लेकर सिनेमाघरों तक में प्रदर्शन कर फिल्म को रिलीज नहीं करने की मांग की। इधर, रविवार को चित्तौड़गढ़ में राजपूत समाज की महिलाओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर इच्छा मृत्यु की मांग की।
विज्ञापन


'पद्मावत' फिल्म को बैन करने की मांग पर अड़े करणी सेना व राजपूत संगठन सभी से फिल्म को नहीं देखने की मांग कर रहे हैं। वहीं चित्तौड़गढ़ में राजपूत समाज की 200 महिलाओं ने जिला प्रशासन को एक पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि यदि फिल्म रिलीज होती है तो वे इच्छा मृत्यु की मांग करती हैं। इसकी अनुमति उन्हें दी जाए। इससे पूर्व जौहर क्षत्राणी मंच की ओर से स्वाभिमान रैली भी निकाली गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें