फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म विजेता दो बच्चों की मां साड़ी पहनकर 13 हजार फुट से कूदीं, देखें तस्वीरें

Tue, 13 Feb 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे की स्काई-डाइवर शीतल राणे महाजन ने थाईलैंड के पटाया में सोमवार को 13 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया। वह पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने नौवारी साड़ी पहनकर यह कारनामा किया है।

विज्ञापन

जमीन पर आने के तुरंत बाद शीतल ने कहा, मैंने पहले भी दो बार 13 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई है। इस बार महिला दिवस से पहले कुछ नया करना चाहती थी, इसलिए साड़ी पहनकर स्काई-डाइविंग की। यह चुनौतियों से भरा था।

पैराशूट खुलने के बाद सुरक्षा उपकरणों के साथ साड़ी को संभालना आसान नहीं था। मेरी साड़ी भी 8.25 मीटर लंबी थी और पटाया की हवा भी तेज थी। इसलिए उसे संभालने के लिए काफी प्रैक्टिस करनी पड़ी।

35 साल की शीतल पद्म पुरस्कार विजेता और दो बच्चों की मां हैं। स्काई-डाइविंग में 18 राष्ट्रीय और छह से ज्यादा इंटरनेशनल रिकाॅर्ड उनके नाम हैं। वह 704 बार छलांग लगा चुकी हैं।
विज्ञापन

2004 में इस खेल में हिस्सा लेना शुरू करने वाली शीतल सात महाद्वीपों में स्काई-डाइविंग कर चुकी हैं। शीतल के पति वैभव भी स्काई-डाइवर हैं। दोनों ने 2011 में आसमान में उड़ते हुए हॉट बैलून में शादी की थी। वे देश के पहले स्काई-डाइवर दंपति हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें