फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Bar Council: केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनीं पद्मा लक्ष्मी, राज्य के कानून मंत्री ने दी बधाई

Mon, 20 Mar 2023 05:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

पद्मा लक्ष्मी केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील बन गई हैं। रविवार को एक समारोह में उन्हें केरल बार काउंसिल में वकील के रूप में शामिल किया गया। 
विज्ञापन
पद्मा लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल बार काउंसिल में वकील के रूप में नामांकित होने वाली पद्मा लक्ष्मी पहली ट्रांसजेंडर महिला बन गईं हैं। वह उन 1500 से ज्यादा लॉ ग्रेजुएट्स में से एक थीं, जिन्हें रविवार को आयोजित एक समारोह में वकील के रूप में केरल बार काउंसिल की सूची में शामिल किया गया। एर्नाकुलम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट लक्ष्मी को राज्य के कानून मंत्री पी राजीव ने व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन की मुश्किलें बढ़ीं, एर्नाकुलम पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन


मंत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्होंने संघर्षों का सामना किया। उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज बनने के लिए उनके दृष्टिकोण की सराहना की, जिसे लंबे समय से न्याय से वंचित रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लक्ष्मी की कहानी ट्रांसजेंडर समुदाय के अन्य लोगों को भी इसका अनुसरण करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने लक्ष्मी के करियर में सफलता की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें