Padma Awards 2026 LIVE News Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के पद्म सम्मान के तहत पहले चरण में कुल 66 विभूतियों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। सबसे पहले पद्म विभूषण धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को दिया गया, जिससे हेमा मालिनी ने लिया। कला, चिकित्सा और शिक्षा जैसे कई अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म सम्मान से नवाजी गई हस्तियां कौन हैं? अमर उजाला के इस रिपोर्ट में जानिए...
इस साल जनवरी में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी। राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी, इनमें से 66 हस्तियों को आज सम्मानित किया गया, जबकि 65 विजेताओं को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा, जिसकी तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं। इस साल की सूची के मुताबिक कुल पांच लोगों को पद्म विभूषण, 13 विभूतियों को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण; हरमनप्रीत कौर समेत कई हस्तियों को सम्मान
पद्म विभूषण सम्मान 2026 में सबसे पहले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को प्रदान किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री से नवाजा गया। उनकी नेतृत्व क्षमता में भारतीय टीम ने इस वर्ष वनडे वर्ल्ड कप जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।
सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी क्रम में पुदुचेरी के सिलंबम खिलाड़ी के. पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा, यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष ममिडाला जगदीश कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया गया।
पद्म सम्मान हर साल क्यों दिए जाते हैं?
कला, समाज सेवा, सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान सहित कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली हस्तियों को हर वर्ष पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पद्म विभूषण असाधारण सेवा, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए है। पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर होती है।
पद्म विभूषण
क्रम संख्या
नाम
क्षेत्र
राज्य / देश
1
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)
कला
महाराष्ट्र
2
के टी थॉमस
लोक सेवा
केरल
3
एन राजम
कला
उत्तर प्रदेश
4
पी नारायणन
साहित्य और शिक्षा
केरल
5
वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)
लोक सेवा
केरल
पद्म भूषण
क्रम संख्या
नाम
क्षेत्र
राज्य / देश
1
अलका याज्ञनिक
कला
महाराष्ट्र
2
भगत सिंह कोश्यारी
लोक सेवा
उत्तराखंड
3
कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी
चिकित्सा
तमिलनाडु
4
ममूटी
कला
केरल
5
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु
चिकित्सा
अमेरिका
6
पीयूष पांडे (मरणोपरांत)
कला
महाराष्ट्र
7
एस के एम मेलानंदन
समाज सेवा
तमिलनाडु
8
शतावधानी आर गणेश
कला
कर्नाटक
9
शिबू सोरेन (मरणोपरांत)
लोक सेवा
झारखंड
10
उदय कोटक
व्यापार और उद्योग
महाराष्ट्र
11
वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत)
लोक सेवा
दिल्ली
12
वेल्लापल्ली नटेशन
लोक सेवा
केरल
13
विजय अमृतराज
खेल
अमेरिका
पद्म श्री
क्रम संख्या
नाम
क्षेत्र
राज्य / देश
1
ए ई मुथुनायगम
विज्ञान और अभियांत्रिकी
केरल
2
अनिल कुमार रस्तोगी
कला
उत्तर प्रदेश
3
अंके गौड़ा एम
समाज सेवा
कर्नाटक
4
आर्मिडा फर्नांडिस
चिकित्सा
महाराष्ट्र
5
अरविंद वैद्य
कला
गुजरात
6
अशोक खाड़े
व्यापार और उद्योग
महाराष्ट्र
7
अशोक कुमार सिंह
विज्ञान और अभियांत्रिकी
उत्तर प्रदेश
8
अशोक कुमार हल्दार
साहित्य और शिक्षा
पश्चिम बंगाल
9
बलदेव सिंह
खेल
पंजाब
10
भगवानदास रैकवार
खेल
मध्य प्रदेश
11
भारत सिंह भारती
कला
बिहार
12
भिकल्या लडक्या धिंडा
कला
महाराष्ट्र
13
बिश्व बंधु (मरणोपरांत)
कला
बिहार
14
बृज लाल भट
समाज सेवा
जम्मू और कश्मीर
15
बुद्ध रश्मि मणि
अन्य - पुरातत्व
उत्तर प्रदेश
16
डॉ. बुधरी ताती
समाज सेवा
छत्तीसगढ़
17
चंद्रमौली गड्डामनुगु
विज्ञान और अभियांत्रिकी
तेलंगाना
18
चरण हेम्ब्रम
साहित्य और शिक्षा
ओडिशा
19
चिरंजी लाल यादव
कला
उत्तर प्रदेश
20
दीपिका रेड्डी
कला
तेलंगाना
21
धार्मिकलाल चुनीलाल पंड्या
कला
गुजरात
22
गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद
कला
आंध्र प्रदेश
23
गफरुद्दीन मेवाती जोगी
कला
राजस्थान
24
गंभीर सिंह योनजोन
साहित्य और शिक्षा
पश्चिम बंगाल
25
गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत)
कला
आंध्र प्रदेश
26
गायत्री बालासुब्रमण्यम और रंजनी बालासुब्रमण्यम (युगल)