फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया: पी चिदंबरम ने ईडी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मांगी जमानत

Wed, 23 Oct 2019 11:51 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। उन्हें आईएनएक्स मीडिया मामले में मंगलवार को सीबीआई मामले में जमानत मिल गई है। अब वह इसी मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय मामले में जमानत चाहते हैं। बता दें कि वर्तमान में वह 24 अक्तूबर तक ईडी की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। चिदंबरम ने जमानत याचिका में कहा है कि ईडी की गिरफ्तारी बदनीयती से की गई है और इसका मकसद याचिकाकर्ता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।

विज्ञापन

 
चिदंबरम 17 अक्तूबर से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में

सीबीआई ने 15 मई 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें आईएनएक्स मीडिया समूह को 2007 में विदेशी चंदा प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से मिली मंजूरी में गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया था। उस दौरान चिदंबरम वित्त मंत्री थे।

ईडी ने दो घंटे तक पूछताछ की थी

आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 16 अक्तूबर को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से करीब दो घंटे पूछताछ की थी। विशेष अदालत से अनुमति मिलने पर ईडी  तिहाड़ जेल पहुंची थी। पूछताछ के बाद चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने चार्जशीट में वित्तमंत्री रहते रिश्वत लेने का लगाया था आरोप

सीबीआई ने चार्जशीट में आरोप लगाया था कि चिदंबरम ने वित्त मंत्री रहते हुए रिश्वत लेकर आईएनएक्स मीडिया को 2007 में 305 करोड़ रुपये लेने के लिए विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से मंजूरी दिलाई थी। इस निर्णय प्रक्रिया में कई सरकारी अधिकारी भी शामिल थे, जिनमें से एक का नाम सीबीआई चार्जशीट में हो सकता है। हालांकि, इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी के करीबी माने जा रहे इस अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया गया। सीबीआई की चार्जशीट में इंद्राणी सरकारी गवाह हो सकती हैं। फिलहाल, वे बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।

15 के खिलाफ दाखिल है चार्जशीट
सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया केस में चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम सहित 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी, इंद्राणी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। इंद्राणी ने दावा किया है कि उसने चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को सिंगापुर, मॉरिशस, बरमूडा, इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड में 50 लाख डॉलर दिए हैं।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें