फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर चिदंबरम ने कसा तंज- 'पकौड़े बेचना जॉब तो भीख मांगना भी नौकरी'

Sun, 28 Jan 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चिदंबरम-मोदी
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को रोजगार सृजन के मुद्दे पर मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने पीएम पर निशाना साधने के लिए लगातार आठ ट्विट किए। अपने पहले ट्विट में उन्होंने कहा- हमारी कॉमनसेंस पर सरकार द्वारा रोजगार सृजन के झूठे दावों के जरिए होने वाले हमले के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन


चिदंबरम ने अपने दूसरे ट्विट में कहा कि 2017-18 के दौरान 70 लाख नई नौकरियों के दावे को दो विद्वानों ने पंक्चर कर दिया। तीसरे ट्विट में कहा- पहले यह दावा किया गया था कि 43,000 रुपए के मुद्रा लोन के जरिए कम से कम एक नई नौकरी पैदा की जा सकती है। मुझे वो एक शख्स दिखाओ जो 43,000 के निवेश से नई नौकरी बना सकता है।

अपने पांचवे ट्विट में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूर्व वित्त मंत्री ने लिखा- पीएम ने कहा कि पकौड़े बेचना भी एक नौकरी है। इस हिसाब से भीख मांगना भी नौकरी है। गरीब और बेसहारा लोग जो जीवनयापन के लिए लोगों से भीख मांगते हैं उन्हें भी नौकरीपेशा माना जाना चाहिए। दरअसल, एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि अगर कोई शख्स किसी दफ्तर के नीचे पकौड़े भी बेचता है तो क्या उसे रोजगार नहीं माना जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें