पूर्व वित्त मंत्री ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर करारा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, वित्त मंत्री भारत की आर्थिक दशा को उजागर करने को अनिच्छुक क्यों हैं? उन्होंने निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए गए आम बजट को ‘सत्यनारायण कथा’ करार दिया।
उन्होंने कहा, यदि मैं ‘सत्यनारायण कथा’ पढूंगा तो मुझे पता लगेगा कि बजट पेश करते समय उन्होंने क्या कहा था। भारत के इतिहास में इससे पहले कभी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) लगातार छह तिमाही तक नीचे नहीं गिरा है। चिदंबरम ने कहा, सातवीं तिमाही में क्या होगा, मैं नहीं जानता? पिछले 8 महीने से आय गिर रही है, लेकिन सरकार इससे इनकार करने पर अडिग है।
‘आईसीयू’ में है भारतीय अर्थव्यवस्था
चिदंबरम ने दावा किया कि भारत की अर्थव्यवस्था ‘आईसीयू’ में सांसे ले रही है। उन्होंने कहा, जब अर्थव्यवस्था ‘मरीज’ बन गई है, तब भी वित्त मंत्री लगातार कह रही हैं ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’। मुझे उम्मीद है कि मरीज की हालत जल्द सुधरेगी।
ये भी लगाए आरोप
- 8.2 फीसदी से घटकर 5 फीसदी रह गई आर्थिक विकास दर
- 11 हजार करोड़ आवंटित कर मिडडे मील को दिए महज 9900 करोड़ रुपये
- 7200 करोड़ आवंटित किए स्किल डेवलपमेंट के लिए, पर दिए 5700 करोड़