इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 127 रन था जो उन्होंने न्यू जीलैंड के खिलाफ बनाया था। शफीक ने भी 111 गेंद की नाबाद पारी में अब तब आठ चौके लगाये हैं। मसूद ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 160 गेंद का सामना किया और 11 चौके लगाये। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज अबु जायेद ने दिन के दूसरे ओवर में ही आबिद अली (66 रन पर दो विकेट) को खाता खोले बगैर पविलियन भेज दिया।
आबिद इससे पहले टेस्ट करियर के शुरुआती दोनों टेस्ट में शतक लगा चुके है। इस मैच में शतक लगाकर उनके पास भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के पहले तीन टेस्ट लगाकर रेकॉर्ड बराबर करने का मौका था लेकिन वह चूक गए।
मसूद ने इसके बाद कप्तान अजहर अली (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। अबू जायेद ने अजहर का आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मसूद और बाबर ने 112 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। ताइजुल ने मसूद को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।