फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम ने कहा, भाजपा की ‘बाहुबल मॉडल’ वाली सरकार का पीड़ित है यूपी

Fri, 25 Jan 2019 02:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ की घटनाओं की पृष्भूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य ‘बाहुबल मॉडल’ वाली सरकार का पीड़ित है।

विज्ञापन


पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘पिछले 16 महीनों में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई मुठभेड़ों में 78 लोग मारे गए हैं। क्या भारत के संविधान के अंतर्गत यही कानून का राज है?’ उन्होंने एक खबर की पृष्ठभूमि में कहा, ‘यह भाजपा के बाहुबल मॉडल वाले शासन के तहत कानून का राज है। जम्मू-कश्मीर के बाद वह उत्तर प्रदेश है जो बाहुबल वाली सरकार का पीड़ित है।’ 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार के 16 महीने के कार्यकाल में राज्य पुलिस ने 3000 से अधिक मुठभेड़ों को अंजाम दिया जिसमें कम से कम 78 संदिग्ध अपराधियों को मार गिराया गया। पुलिस महानिदेशक कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि ये आंकड़े मार्च, 2017 से जुलाई, 2018 के बीच के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें