फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खुद को संविधान से ऊपर न समझें': चुनाव आयोग पर बरसे पी चिदंबरम, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की दिलाई याद

Thu, 09 Apr 2026 07:28 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव एन मुरुगनंदम को हटाने के चुनाव आयोग के फैसले को असंविधानिक बताया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की नजीर देते हुए कहा कि आयोग को खुद को 'राज्य के भीतर राज्य' जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। डीएमके और कांग्रेस ने इसे आगामी विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने की साजिश बताया है।
विज्ञापन
पी. चिदंबरम, नेता कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के मुख्य सचिव के तबादले को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर हमला बोला है। चिदंबरम ने चुनाव आयोग को आगाह करते हुए कहा कि उसे 'इम्पेरियम इन इम्पेरियो' यानी 'राज्य के भीतर राज्य' जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव एन मुरुगनंदम का अचानक तबादला कर दिया। उनकी जगह एमसाई कुमार को नियुक्त करने का आदेश दिया गया। मुरुगनंदम को एक निष्पक्ष और ईमानदार अधिकारी माना जाता है। आयोग के इस फैसले पर ही चिदंबरम ने सवाल उठाए है। 

पी चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के पास निष्पक्ष चुनाव कराने की शक्ति जरूर है, लेकिन यह शक्ति असीमित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी चेतावनी दी है कि चुनाव आयोग को खुद को एक स्वतंत्र साम्राज्य की तरह नहीं देखना चाहिए। आयोग को संविधान के दायरे में रहकर ही काम करना होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bihar: 'नीतीश जी पद से इस्तीफा दे देंगे, दो-तीन दिन इंतजार कीजिए, सीएम की कुर्सी छोड़ने को लेकर जदयू नेता बोले

विपक्ष ने उठाए सवाल
चिदंबरम अकेले नहीं हैं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस फैसले को 'लोकतंत्र के लिए शर्मनाक' बताया है। नेताओं का तर्क है कि अगर चुनाव आयोग को अधिकारियों के कामकाज पर शक था, तो ऐसी ही कार्रवाई असम जैसे अन्य चुनावी राज्यों में क्यों नहीं की गई? चिदंबरम ने आरोप लगाया कि आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और राज्य की प्रशासनिक मशीनरी में अनावश्यक दखल दे रहा है।
विज्ञापन


2026 चुनाव का सियासी समीकरण
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होना है। इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद है, जिसमें एक तरफ डीएमके-कांग्रेस गठबंधन है, दूसरी तरफ एआईएडीएमके-भाजपा और तीसरी तरफ अभिनेता विजय की नई पार्टी टीवीके मैदान में है। चिदंबरम ने कहा कि चुनाव आयोग का काम केवल चुनाव की निगरानी करना है, न कि चुनी हुई सरकारों के प्रशासनिक ढांचे को बिना किसी ठोस कारण के तहस-नहस करना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें