फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी बोले, जो बेटा बाप का न हो सका वो आपका क्या होगा

Thu, 26 Jan 2017 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हो सका, वो आपका क्या होगा। इसलिए उनके बहकावे में न आएं। वे बुधवार रात धौर्रामाफी बाईपास के पास शाहीन गार्डन के सामने बोरे वाले बाबा की पुलिया पर कोल विस के एआईएमआईएम प्रत्याशी परवेज अहमद के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा-सपा व कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। कहा, सपा ने अपने घोषणा पत्र में 18 फीसदी मुस्लिम आरक्षण की बात कही थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। नोटबंदी ने गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया। अलीगढ़ हो या मुरादाबाद। सब जगह हालात बद से बदतर हो गए। कारखाने बंद हो गए, लोग बेरोजगार हो गए।
विज्ञापन

भैंस तो चोरी हो जाती है, दूध-घी कहां से देंगे- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : self
एक घंटे के भाषण में गुजरात, मुजफ्फरनगर दंगे समेत कई मामलों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जल्लीकट्टू के लोगों की ताकत ने संविधान बदलने पर मजबूर कर दिया। इससे मोदी सरकार को भी झटका लगा है। इसलिए आप लोग अपनी ताकत पहचानिए और सियासत को बदलने की कोशिश करें। इससे ही आपका फायदा होगा। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद सुहैब ने की। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, डीएस बिंद्रा ने विचार व्यक्त किए।   

कहां से देंगे दूध-घी
अलीगढ़। सपा के घोषणा पत्र में दूध-घी देने को शामिल करने चुटकी लेते हुए ओवैसी ने कहा कि जब आजम खान तक की भैंस चोरी हो जाती है,  तब ऐसी स्थिति में दूध-घी कहां से देंगे।
 
स्वागत से गदगद
अलीगढ़। काली शेरवानी व सफेद पायजामा पहने असदुद्दीन ओवैसी पर फूलों की बारिश करके उनका स्वागत किया गया। स्वागत से वे गदगद हो गए। उमड़े लोगों को देखकर उत्साहित भी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें