अगर आपने अभी तक पासपोर्ट नहीं बनवाया तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान जा सकती है।
अब डाकघर में भी पासपोर्ट बनेंगे। डाकघरों में पासपोर्ट बनाने का काम 25 जनवरी से आरंभ हो गया है। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह काम आरंभ किया जा रहा है।
बाद में सभी राज्यों की राजधानी के डाकघरों में पासपोर्ट बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इस संबंध में विदेश मंत्रालय व संचार मंत्रालय में आपसी सहमति बन गई है।