फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कोच्चि एयरपोर्ट पर यूएई से आए यात्री के पास से 46 लाख का सोना जब्त, कस्टम विभाग ने किया गिरप्तार

Fri, 16 Dec 2022 05:08 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

कोच्चि एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने शक होने पर उसे ग्रीन चैनल पर रोक दिया और तलाशी में एक किलोग्राम से अधिक सोना बरामद हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
gold seized at Kochi Airport - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक यात्री के कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया। जिसकी कीमत 46.50 लाख रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने खाड़ी देश यूएई के शारजाह से कोच्चि के लिए फ्लाइट पकड़ी थी और शरीर में सोने के कैप्सूल छिपा कर लगाए थे।

विज्ञापन


कोच्चि एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने शक होने पर उसे ग्रीन चैनल पर रोक दिया और तलाशी में एक किलोग्राम से अधिक सोना बरामद हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान केरल के त्रिशूर जिले के रहने वाले रियाज के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि 1,181 ग्राम वजन के सोने के चार कैप्सूल जब्त किए गए हैं।

बता दें, इससे पहले 8 दिसंबर को सीमा शुल्क विभाग ने कोच्चि एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से 140 ग्राम सोना जब्त किया था। जबकि पिछले महीने 25 नवंबर को सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने कोच्चि हवाईअड्डे से नकली पासपोर्ट के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार किया था और इनके पास से दो करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें