फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: देश में अब तक कोरोना टीके की 35.71 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं

Mon, 05 Jul 2021 11:02 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 18,30,741 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,40,368 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में कोविड-19 टीके की अब तक 35.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। शाम सात बजे प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को टीके की 41.34 लाख से अधिक की खुराक दी जा चुकी है। 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 18,30,741 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,40,368 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर, 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 10,25,96,048 लोगों ने अपनी पहली खुराक ले ली है और 29,19,735 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड टीके की 50 लाख से अधिक पहली खुराक दी है। उसने बताया कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली खुराक के लिए 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें