फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: गांव में 'मछली पकड़ने' का त्योहार मनाने के लिए जुटे सैकड़ों लोग, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में मछली पकड़ने के त्योहार का जश्न मनाने के दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के विलारीपट्टी गांव में रविवार को पारंपरिक मछली पकड़ने के त्योहार का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों लोग जुट गए। इस दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। विलारीपट्टी के ग्रामीण हर साल एक बड़े जल निकाय में मीठे पानी की मछली पकड़कर इस त्योहार को मनाते हैं। इस आयोजन में आसपास के अन्य क्षेत्रों के लोग भी शामिल होते हैं। बता दें कि वर्ष 2020 में लॉकडाउन के कारण यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने पूरे राज्य में एक समान छूट के साथ शुक्रवार  को लॉकडाउन को 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया।नए दिशानिर्देश के तहत रात 8 बजे तक होटलों में 50 फीसदी क्षमता के साथ डाइन-इन की अनुमति दी गई है। चाय की दुकानों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले रहने की अनुमति दी गई है।

इस बीच, क्लबों को केवल जिम, खेल और रेस्तरां के लिए अनुमति दी गई है। होटल, लॉज, गेस्ट हाउस को भी फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। राज्य सरकार ने आईटी कंपनियों को 50 फीसदी कार्यबल के साथ काम करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें