फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: विकाराबाद जिले में खाली पड़ी इमारत से एक हजार जिलेटिन की छड़ें और तीन हजार डेटोनेटर बरामद

Mon, 26 Jul 2021 09:02 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, हैदराबाद

सार

पुलिस अधिकारी ने  बताया कि पेड्डेमुल स्थित इमारत से पुलिस को करीब तीन हजार डेटोनेटर, जिलेटिन की 1,160 छड़ें और 800 मीटर बिजली की तार मिली है।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक खाली इमारत से पुलिस ने तीन हजार डेटोनेटर और एक हजार से अधिक जिलेटिन की छड़ें जैसी विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पेड्डेमुल स्थित इमारत से पुलिस को करीब तीन हजार डेटोनेटर, जिलेटिन की 1,160 छड़ें और 800 मीटर बिजली की तार मिली है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले पहले 19 वर्षीय चरवाहा अपने घर में रहस्यमयी विस्फोट में घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि चरवाहे का हैदराबाद के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि उसे आशंका है कि चरवाहा डेटोनेटर में हुए धमाके से घायल हुआ जो वह कथित तौर पर उस इमारत से लाया था। पुलिस ने जांच के दौरान इन विस्फोटकों को जब्त किया।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि चरवाहा जंगली सूअरों को मारने के लिए कुछ विस्फोटक बनाने की कोशिश कर रहा था तभी धमाका हो गया। हालांकि विस्फोट के कारण और अन्य जानकारी उसका बयान दर्ज करने के बाद ही मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें