फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: अमृतपाल सिंह और इंजीनियर राशिद ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ, पैरोल पर जेल से बाहर निकले थे

Fri, 05 Jul 2024 03:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha: अमृतपाल सिंह ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में खदूर साहिब संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की थी। इसके अलावा इंजीनियर राशिद को बारामुला लोकसभा सीट से जीत मिली थी। 

विज्ञापन
इंजीनियर राशिद और अमृतपाल सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल की सजा काट रहे अमृतपाल सिंह और कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद ने लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। दरअसल, पुलिस ने दोनों को लोकसभा में शपथ लेने के लिए जेल से छूट दी थी। इसके बाद शुक्रवार को दोनों नेताओं ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली। शेख अब्दुल राशिद को इंजीनियर राशिद के नाम से भी जाना जाता है। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। इसके अलावा अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत सजा काट रहे हैं। शुक्रवार की सुबह सुरक्षा कर्मचारियों के घेरे में दोनों नेताओं को संसद भवन लाया गया। 

विज्ञापन


लोकसभा के एक कमरे में ली पद और गोपनीयता की शपथ 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों सांसदों को लोकसभा के एक कमरे में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अमृतपाल सिंह ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में खदूर साहिब से जीत हासिल की थी। इसके अलावा इंजीनियर राशिद ने बारामुला लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। दोनों ही सांसद 18वीं लोकसभा में 24 जून और 25 जून को शपथ नहीं ले पाई थे। 

पुलिस ने दिए थे सख्त निर्देश 
राशिद इंजीनियर को शपथ लेने के लिए पुलिस ने दो घंटे की छूट दी थी। इसमें तिहाड़ से संसद तक आने जाने का समय अलग से जोड़ा गया था। इसके अलावा अमृतपाल सिंह को असम से दिल्ली आने जाने और शपथ लेने के लिए चार दिन का समय दिया गया था। दोनों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि इस समयावधि के दौरान मीडिया को संबोधित नहीं कर सकते। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए थे कि दोनों के परिजन भी मीडिया में कोई बयान नहीं देंगे। 
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह को परिवार से मिलने की इजाजत
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख हैं। उन्हें दिल्ली में अपने परिवार से मिलने की इजाजत दी गई थी। उधर, इंजीनियर राशिद के परिवार को उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें