फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम में तबाही: चेट्टन में फंसे 64 पर्यटकों में 17 को सुरक्षित निकाला गया, बचाव दल ने फिर शुरू किया अभियान

Fri, 06 Jun 2025 02:10 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

सिक्किम के भूस्खलन प्रभावित चेट्टन से शुक्रवार को बचाव दल ने 17 और लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार को रोका गया बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया। तीन हेलीकॉप्टरों की मदद से पर्यटकों को निकाला गया। 
विज्ञापन
सिक्किम में भूस्खलन की वजह से फंसे लोगों को निकालने का काम जारी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के चेट्टन में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे 64 पर्यटकों में से 17 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों को निकालने के लिए शुक्रवार सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया। खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार को बचाव अभियान रोकना पड़ा था। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर की मदद से शुरू किया गया दिन का पहला बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। चेट्टन से 17 लोगों को सुरक्षित निकालकर हेलीकॉप्टर से पाकयोंग के ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि चेट्टन में अभी भी करीब 47 लोग फंसे हुए हैं। उन सभी को जल्द से जल्द हेलीकॉप्टर से निकाला जाएगा। 

ये भी पढ़ें: केरल में बकरीद की छुट्टी पर सियासी बवाल: IUML ने विजयन सरकार को घेरा, कहा- सांप्रदायिक एजेंडे पर कर रहे काम
विज्ञापन


सरकार ने गंगटोक से की बसों की व्यवस्था
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बचाए गए लोगों को हवाई अड्डे से गंगटोक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की है, जहां से उन्हें अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक टीम भी हवाई अड्डे पर मौजूद थी, जो बचाए गए लोगों की प्रारंभिक चिकित्सा जांच कर रही थी।

एक दिन पहले 63 लोगों को निकाला गया था
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को चेट्टन में फंसे कुल 63 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया था। इनमें अधिकतर पर्यटक थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया। पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से तीन हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी। अधिकारियों ने बताया कि मौसम और इलाके की स्थिति को देखते हुए आगे भी बचाव अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chenab Bridge: ब्लास्ट प्रूफ स्टील से बना है चिनाब पुल, DRDO की अचूक प्लानिंग से इस पर नहीं होगा धमाके का असर

एक जून को सैन्य शिविर में हुआ था भूस्खलन
गौरतलब है कि एक जून की शाम को चेट्टन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन हुआ। इस हादसे में तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी। जबकि, छह सैनिक लापता हो गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि लापता सैनिकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें