दुनियाभर में भारतीय संस्कृति की गूंज : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंज रही है। वह जहां-जहां भी जाते हैं वहां उन्हें भारतीय संस्कृति का दर्शन होता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी विभिन्न देशों की यात्रा के दौरान वहां प्रदर्शित भारतीय सांस्कृतिक प्रथाओं का एक संग्रह साझा किया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं जहां भी जाता हूं, अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति अपार उत्साह देखता हूं, यह बेहद खुशी की बात है। भारतीय संस्कृति विश्वस्तर पर गूंजती है। पीएम मोदी की पोस्ट में साझा कोलाज में लोगों को ऑस्ट्रिया में वंदे मातरम गाते हुए, पोलैंड और मॉस्को (रूस) में गरबा, कजान (रूस) में ढोलिदा, भूटान में डांडिया रास, सिंगापुर में भरतनाट्यम और लाओस व ब्राजील में रामायण तथा अन्य समान कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए दिखाया गया है। इसमें भूटान के कलाकार प्रधानमंत्री का उल्लेख करते हुए एक लोकगीत भी गा रहे हैं। पीएम मोदी की विदेश यात्राओं में अक्सर पारंपरिक भारतीय सांस्कृतिक प्रथाओं की प्रस्तुति होती है।