देश में कोरोना के 975 नये मामले दर्ज, 4 की मौत
देश में कोरोना के मामलों में शनिवार को मामूली वृद्धि दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 975 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 11,366 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक चार कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ ही कुल मृतकों की संख्या अब 5,21,747 पर पहुंच गई है। सक्रिय मामले 0.03 फीसदी है।
फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामले 11,366 हैं। एक दिन पहले की अपेक्षा सक्रिय मामलों की संख्या 175 ज्यादा है। यह कुल मामलों का 0.03 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटे में 796 लोग ठीक होकर लौटे, जिसके बाद कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 4,25,07,834 हो गई है। देश में ठीक होने वालों की दर 98.76 फीसदी है।