फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHA On Naxalism: नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी रहेगी, गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा एलान

Mon, 21 Apr 2025 03:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MHA On Naxalism: गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में आठ नक्सलियों को मारे गिराने की कार्रवाई को लेकर सुरक्षा बलों की सराहना की है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सुरक्षा बलों की तरफ से आठ नक्सलियों को मार गिराने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए उनकी सरकार की प्रतिबद्धता बरकरार है। बता दें कि, झारखंड के बोकारो जिले में सीआरपीएफ और पुलिस के कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए, जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है।
विज्ञापन


हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- 'नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में आठ माओवादियों को ढेर कर दिया गया, जिसमें एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें।'

यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'उद्धव आधुनिक दुर्योधन, पार्टी बचाने के लिए राज ठाकरे पर डोरे डाल रहे', शिवसेना का बड़ा हमला
विज्ञापन

 

कई राइफल और बंदूक मौके से की गई जब्त
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया, जिसमें आठ नक्सली मारे गए और एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), आठ देशी बंदूकें और एक पिस्तौल जब्त की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - CV Anand Bose: सीवी आनंद बोस की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

इन नक्सलियों का हुआ खात्मा
वहीं मारे गए लोगों में उग्रवादी संगठन के केंद्रीय समिति सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, विशेष क्षेत्र समिति सदस्य अरविंद यादव उर्फ अविनाश, जोनल समिति सदस्य साहेबराम मांझी उर्फ राहुल मांझी, महेश मांझी उर्फ मोटा, तालु, रंजू मांझी, गंगाराम और महेश शामिल हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें