फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: NCP पर चुनाव आयोग के फैसले से सियासी माहौल गर्म, कोई सहमत तो किसी ने शरद पवार को दी नसीहत

Wed, 07 Feb 2024 12:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

छह महीने से अधिक समय तक चली 10 से ज्यादा सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने एनसीपी में विवाद का निपटारा किया और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है।
विज्ञापन
शरद पवार-अजित पवार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग द्वारा अजित पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को ही असली एनसीपी करार देने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न 'घड़ी' अजित पवार को मिलने के फैसले को कोई सही तो कोई गलत बता रहा है। किसी ने शरद पवार को हाईकोर्ट जाने की नसीहत दी है तो किसी ने उनके डटकर लड़ने की बात कही है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाने की नसीहत
एनसीपी विवाद पर अजित पवार के गुट के पक्ष में फैसला सुनाए जाने पर महाराष्ट्र भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा, 'अगर किसी को चुनाव आयोग फैसला गलत लगता है तो वो हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जा सकता है। अगर शरद पवार को गलत लग रहा है तो वह अदालत जा सकते हैं।'



केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत ने फैसले को बताया सही
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने चुनाव आयोग के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा, 'मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। अगर उन्हें (शरद पवार) लगता है कि अन्याय हुआ है, तो वे अदालत जा सकते हैं।'
विज्ञापन

 

पैसा फेंक तमाशा देख का माहौल
शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'देश में ऐसा माहौल बनाया हुआ है, पैसा फेंक तमाशा देख। जो आम लोगों के पैसों की बर्बादी हो रही है। जो विधायक व सांसद बनकर आ रहे हैं, उनकी खरीद फरोख्त हो रही है। यह पूरा केंद्र की सहमति से हो रहा है। देश के सामने यह सब स्पष्ट होता जा रहा है। यह लड़ाई लंबी है। यह लड़ाई संविधान की है। शिवसेना संवैधानिक तौर पर लड़ रही है। मुझे यकीन है कि शरद पवार साहब, जो एक अनुभवी नेता हैं, डटकर लड़ेंगे।'
 

यह है मामला
गौरतलब है, छह महीने से अधिक समय तक चली 10 से ज्यादा सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने एनसीपी में विवाद का निपटारा किया और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में फैसला सुनाया। अब एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न 'घड़ी' अजित पवार के पास रहेगा। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा था कि मेरे नेतृत्व वाली एनसीपी को राज्य के अधिकांश विधायकों के साथ-साथ जिला अध्यक्षों का भी समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें