क्या पुराने बयानों की वजह से अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हुए दिग्विजय सिंह?
इसे समझने के लिए हमने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, 'दिग्विजय सिंह राजघराने से आते हैं। ऐसे में वह कुछ भी बोलने से पहले ज्यादा सोचते नहीं हैं। कई बार यही उनके लिए नुकसान का सबब बन जाता है। हालांकि, दिग्विजय सिंह आज भी कांग्रेस में गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं।'
प्रमोद आगे कहते हैं, 'दिग्विजय सिंह ने नर्मदा यात्रा करके मध्य प्रदेश में कांग्रेस को जीत दिलाई थी। अब उनकी प्लानिंग से ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इसलिए ऐसा भी नहीं है कि कांग्रेस हाईकमान दिग्विजय सिंह को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है। हां, ये जरूर है कि कई बार दिग्विजय के बयान से कांग्रेस और गांधी परिवार असहज जरूर हो जाता है। इसलिए फिलहाल दिग्विजय को अध्यक्ष नहीं बनने दिया जा रहा है।'