फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में बोले राजनाथ, हमारे राज में दलितों पर अत्याचार घटे

Wed, 20 Jul 2016 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा में राजनाथ सिंह ने रखा सरकार का पक्ष - फोटो : ani
विज्ञापन
गुजरात में दलित पिटाई के मामले पर हंगामा लगातार जारी है। सड़क के लेकर संसद तक इस मामले पर घमासान देखा जा रहा है।
विज्ञापन


गुजरात में दलित पिटाई को लेकर संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को सामने आए। लोकसभा में उन्होंने पूरे मामले की जानकारी सदन के सामने रखी। उन्होंने बताया कि दलित पिटाई मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई हैं।

राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि 11 जुलाई 2016 को गुजरात के सोमनाथ जिले के उना में 7 दलितों की पिटाई हुई थी। इस मामले में 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पीएम मोदी खुद इस घटना से दुखी हैं।
विज्ञापन
Nine people have been arrested so far. 4 police officials suspended for negligence of duty: HM Rajnath Singh in Lok Sabha on Una incident — ANI (@ANI_news) July 20, 2016 गृहमंत्री ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 4 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को 4 लाख की सहायता राशि देने ऐलान किया गया है। राजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपियों की पिटाई गोहत्या के आरोप में हुई।

कांग्रेस ने जेपीसी बनाने की मांग

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उना की घटना के पीड़ितों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। दलितों का उत्पीड़न दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने पूरे मामले पर त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि हमारे राज में दलितों पर अत्याचार घटे हैं। उन्होंने पिछली सरकारों के दौरान हुए घटनाक्रम का आंकड़ा भी पेश किया।
  Atrocities against dalits a social evil. We must take it up as a challenge. Urge all parties to come together to fight this- Home Min in LS — ANI (@ANI_news) July 20, 2016


हालांकि गुजरात मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बावजूद भी कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल शांत नहीं हुए। कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे सामने आए। उन्होंने पूरे मामले पर ज्वाइंट पर्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) बनाने की मांग की है।

लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दिए बयान से कांग्रेस सांसद संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट भी किया।
विज्ञापन

राज्यसभा में भी गूंजा उना मामला

- फोटो : ani
इससे पहले राज्यसभा में भी बुधवार को इस मामले पर शोरशराबा नजर आया। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई कांग्रेस समेत विपक्षी सांसद वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे।

विपक्ष के हंगामे के चलते पहले राज्यसभा 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। तय समय के बाद राज्यसभा की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई, सदन के हालात पहले जैसे ही नजर आए।

विपक्ष की नारेबाजी के चलते कई बार राज्यसभा की कार्रवाई स्थगित की गई।

इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के उना जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें