फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Party Meeting:'दूल्हा तैयार है...आप स्वागत की तैयारी करो', भाजपा के वार पर कांग्रेस का पलटवार

Fri, 23 Jun 2023 03:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

विपक्ष की बैठक पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह परिवारवाद, वंशवाद और भ्रष्ट लोगों की बैठक है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगली बार पीएम मोदी 400 का आंकड़ा पार करेंगे।
विज्ञापन
पटना में हुई विपक्ष की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना में आयोजित हुई विपक्षी पार्टियों की बैठक ने देश की राजनीति को गरमा दिया है। विपक्षी पार्टियां जहां एकजुटता दिखाने का मौका नहीं छोड़ रही हैं, वहीं भाजपा विपक्षी एकता को खोखला दिखाने में कसर नहीं छोड़ रही है। दोनों तरफ से लगातार बयानबाजी की जा रही है। भाजपा ने जहां विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर निशाना साधा तो कांग्रेस ने उस पर तगड़ा पलटवार किया है। 
विज्ञापन


'दूल्हा तैयार है...'
विपक्ष की बैठक पर भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने गठबंधन के चेहरे को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि 'नीतीश कुमार 2024 के लिए बारात सजा रहे हैं पटना में, बारात में दूल्हा भी होता है, पर इस बारात का दूल्हा कौन है?' रवि शंकर के हमले पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि 'रवि शंकर दूल्हे की चिंता ना करें...हमारा दूल्हा तैयार है। आप बारात के स्वागत की तैयारी करो। तिवारी ने कहा कि विपक्ष की बैठक लोकतंत्र को बचाने के लिए एक सुर में आवाज उठाने के लिए थी।' 

सत्ता पक्ष ने विपक्षी एकता को लेकर उठाए सवाल
विपक्ष की बैठक पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह परिवारवाद, वंशवाद और भ्रष्ट लोगों की बैठक है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगली बार पीएम मोदी 400 का आंकड़ा पार करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने विपक्ष की बैठक पर कहा कि 2024 में पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। विपक्षी एकता एक झूठ है और यह सिर्फ तस्वीरों के लिए की जा रही है। लालू यादव, नीतीश कुमार इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस के खिलाफ लड़े थे लेकिन अब वह हाथ मिला रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Opposition Party Meeting : पटना में विपक्षी दलों की बैठक खत्म, खरगे ने कहा- हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे
विज्ञापन


बता दें कि विपक्षी एकता की यह बैठक बिहार की राजधानी पटना में आयोजित हुई। इसका आयोजन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। बैठक का उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियों में आम सहमति बनाना था। विपक्ष की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, सांसद संजय राउत, एनसीपी नेता शरद पवार और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और वामपंथी पार्टियों समेत कई नेता शामिल हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें