फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, मेडिकल कॉलेज की फीस को लेकर किया सदन का बहिष्कार

Wed, 23 Aug 2017 02:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
केरल विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन
केरल में मेडिकल कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस एडमिशन का मामला गरमाता जा रहा है। विपक्ष ने आज केरल विधानसभा का बहिष्कार किया और विधानसभा हाल के बाहर ही विरोध प्रदर्शन भी किया। बता दें कि सेल्फ फाइनेंस एडमिशन के मुद्दे को लेकर विपक्ष के पांच विधायकों हड़ताल पर बैठ गए। 
विज्ञापन


Kerala: Opposition party boycotts assembly session & stage protest outside assembly hall over self financing medical admission issue pic.twitter.com/ez6mnr4BNm— ANI (@ANI) August 23, 2017


इस मामले में विपक्ष स्वास्थ्य मंत्री के शैलजा के इस्तीफे की मांग कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार निजी कॉलेजों के साथ मिलकर छात्रों से सेल्फ फाइनेंस एडमिशन के नाम पर ज्यादा फीस वसूल रही है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री के शैलजा ने ऐसी किसी आरोप से इनकार किया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: बीफ बैन के खिलाफ केरल विधानसभा में शुरू हुआ विशेष सत्र

यह मुद्दा एक प्रस्ताव के जरिए सामने आया। जिसमें उच्चतम न्यायालय के उस आदेश के बारे में कहा गया जिसमें सरकार ने एक समझौते पर साइन न करने वाले प्रबंधकों को 11 लाख रुपये बतौर एडमिशन फीस लेने की अनुमति प्रदान की। जबकि शुल्क नियामक समिति ने इस स्थिति में केवल पांच लाख रुपये ही फी निर्धारित की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें