देश के तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में वोटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली की एक, गोवा की दो और आंध्र प्रदेश की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, आंध्र प्रदेश की नांदयाल विधानसभा सीट, दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट और गोवा में पणजी और वालपोई विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
12 बजे तक गोवा की दो सीटों पर 40 फीसदी तक मतदान हो चुका था। पणजी में 34.65 फीसदी और वालपोई में 40 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है। दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 27.5% फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
#BawanaByPoll: 27.5% polling reported till 1 pm #Delhi— ANI (@ANI) 23 August 2017
#Goa 34.65% polling recorded in #Panaji & 40.02% recorded in #Valpoi till 12 noon
— ANI (@ANI) August 23, 2017
Delhi: 24.39% polling recorded till 1 pm in Bawana assembly by-poll
— ANI (@ANI) August 23, 2017
पढ़ें- बवाना उपचुनाव LIVE: दो पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से थोड़ी देर के लिए मतदान बाधित
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर समेत राज्य के कई दिग्गजों ने अपना वोट डाला। पर्रिकर ने सुबह 8.15 बजे अपना पणजी में वोट डाला। परिकर खुद इस सीट से खड़े हुए हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस की तरफ से गिरिश चोड़ानकर खड़े हैं।
#Panaji: #Goa Chief Minister Manohar Parrikar casts his vote in assembly bypoll. pic.twitter.com/dk6VITtHJE
— ANI (@ANI) August 23, 2017
No projections but it will be substantial: #Goa Chief Minister Manohar Parrikar (contesting from Panaji seat) after casting his vote. pic.twitter.com/OZk4DCGg7R
— ANI (@ANI) August 23, 2017
वालपोई में भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री विशवाजीत राणे को उतारा है। इनके खिलाफ कांग्रेस ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री रवि नाईक के बेटे रॉय नाईक को मैदान में उतारा है।
भाजपा के लिए पणजी काफी मजबूत जगह
भाजपा के लिए पणजी काफी मजबूत जगह है, क्योंकि 1994 से पार्टी यह सीट जीत रही है। पणजी के 30 बूथों पर मतदान हो रहा है, वहीं वालपोई के 46 बूथों पर मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी और 28 अगस्त को परिणामों की घोषणा की जाएगी।
उपचुनावों में वीवीपैट मशीनों से हो रहा है मतदान
इन उपचुनावों में निर्वाचन आयोग वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल कर रहा है। आंध्र प्रदेश की नांदयाल सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सुबह 9 बजे तक इस सीट पर 17 फीसदी मतदान होने की खबर है। 11 बजे तक 30 फीसदी मतदान हो गया था।
Andhra Pradesh: Polling percentage recorded in Nandyal By-poll is 17% till 9 am. #nandyalabypoll
— ANI (@ANI) August 23, 2017
#AndhraPradesh People wait in queue to cast their vote in Nandyal assembly by-polls pic.twitter.com/3iuWZS8Yzg
— ANI (@ANI) August 23, 2017
दिल्ली की एक सीट पर उपचुनाव
दिल्ली के बवाना विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुके हैं। उपचुनाव के लिए कुल 379 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 96 पोलिंग स्टेशनों को संवेदनशील बताया गया है। इस बार कुल 2.94 लाख मतदाता वोट करेंगे।
दिल्ली की बवाना सीट विधायक वेदप्रकाश के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। यहां आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ता रामचंद्र को उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव के नतीजे 28 अगस्त को आएंगे।
दो पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ। लेकिन फिर दोबारा मतदान शुरू हो गया। दिल्ली की इस सीट पर 11 बजे तक 17 फीसदी मतदान हो चुका था।
#BawanaByPoll Glitches in EVM machines at two polling booths affected polling for a while. Voting has now resumed #Delhi
— ANI (@ANI) August 23, 2017