फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Politics: असम में विपक्षी दल सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ गोलबंद, मतदाता सूची से नाम हटवाने की शिकायत दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 02:21 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

असम में विपक्षी दलों ने शुक्रवार को भाजपा पर विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप में  शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल को 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता नाम हटाने की जिम्मेदारी सौंपी। 
विज्ञापन
मंत्री अशोक सिंघल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में विपक्षी दलों ने शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया कि वह विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश रच रही है।कांग्रेस, सीपीआई (एम), रायजोर दल, असम जातीय परिषद और सीपीआई (एमएल) एल ने यहां दिसपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक संयुक्त शिकायत दर्ज किया है। इसमें दावा किया है कि राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल को 60 विधानसभा क्षेत्रों (एलएसी) में सीटों को हटाने की प्रक्रिया को अंजाम देने का विशेष जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ONGC: कोनसीमा में ओएनजीसी के गैस कुएं में लगी आग बुझाने की कोशिशें जारी, जानिए किस तरीके से हटाया जा रहा मलबा

अशोक सिंघल पर जिम्मेदारी सौंपने का आरोप लगा
असम में मतदाता सूचियों का विशेष संशोधन (एसआर) चल रहा है, जिसकी अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। विपक्षी दलों ने शिकायत में कहा कि राज्य भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को 60 लाख विधानसभा सूचियों से नाम हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही 4 जनवरी को आयोजित एक जूम बैठक में मंत्री अशोक सिंघल को भी यह जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी पढ़ें-Supreme Court: 'आवारा कुत्ते' मामले में तीसरे दिन भी सुनवाई; अवैध प्रजनन-आयात और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे उठे

विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों के समर्थकों का नाम हटाने की साजिश

इसमें कहा गया है, "यह विपक्षी दलों के समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की एक नापाक साजिश है। पुलिस से साइकिया से जुड़े वीडियो कॉन्फ्रेंस के फुटेज को सुरक्षित करने का आग्रह किया गया है क्योंकि इसमें महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं। विपक्षी दलों ने दावा किया कि यह मतदान सूची से बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने की एक बड़ी साजिश थी। शिकायत में कहा गया है, "इसलिए, आपसे अनुरोध है कि दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करें। लोकतंत्र को बचाने के लिए साजिशकर्ताओं को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इसके साथ ही एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें