फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Meeting: 'विपक्षी बैठक का नतीजा, पीएम मोदी को अचानक एनडीए याद आया', कांग्रेस का भाजपा पर तंज

Mon, 17 Jul 2023 02:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनडीए की कल बैठक बुलाई गई है। तो एनडीए, जो भूत बन चुका था, अब उसमें फिर से नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विपक्षी एकता की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस का कहना है कि विपक्षी एकता देश के राजनीतिक परिदृश्य के लिए गेम चेंजर साबित होगी। कांग्रेस ने इसके साथ ही सत्ताधारी भाजपा पर भी तंज कसा और कहा कि जो लोग अकेले विपक्षी पार्टियों को हराने की बात करते थे, वह अब भूत बन चुके एनडीए में नई जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि यह पटना में हुई विपक्षी बैठक का नतीजा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
विपक्षी एकता की दो दिवसीय बैठक बेंगलुरु में सोमवार से शुरू हो रही है। उससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा। जयराम रमेश ने कहा कि 'एनडीए में नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही है। पहले एनडीए के बारे में कोई बात नहीं हो रही थी लेकिन अब अचानक से बीते कुछ दिनों से हम इसके बारे में पढ़ और सुन रहे हैं। अचानक से एनडीए की कल बैठक बुलाई गई है। तो एनडीए, जो भूत बन चुका था, अब उसमें फिर से नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही है।'

'लोग वक्त आने पर सबक सिखाएंगे'
जयराम रमेश ने कहा कि यह पटना में हुई विपक्षी बैठक का नतीजा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोग वक्त आने पर उन लोगों को सबक सिखाएंगे, जो प्रशासन में बुरी तरह विफल हुए हैं और जिन्होंने लोगों के साथ झूठे वादे कर धोखा किया। वेणुगोपाल ने कहा कि 26 विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर लोगों की समस्याओं का समाधान खोजने के लिए आगे बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन


बेंगलुरु में होने वाली बैठक को लेकर वेणुगोपाल ने कहा कि यह दूसरी बैठक है। इस बैठक में भविष्य की योजना बनाई जाएगी। 20 जुलाई से संसद का सत्र भी शुरू होगा। इसके लिए भी विपक्षी बैठक में योजना बनाई जाएगी। बता दें कि बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में कई और राजनीतिक पार्टियां भी जुड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें