संसद के सेंट्रल हॉल में रामनाथ कोविंद ने भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। आइये जानते हैं उनके भाषण की 20 बड़ी बातें..।
1- देश के सवा सौ करोड़ लोगों का आभार, जिन्होंने मुझे इस पद के काबिल समझा ।
2- मेरी यात्रा बहुत लंबी रही, मैं गांव में मिट्टी के घर में पला-बढ़ा ।
3- देश का हर नागरिक राष्ट्रनिर्माता है ।
4- भारत की उपलब्धियां सदी की दिशा तय करेंगी।
5- देश की सफलता का मंत्र इसकी विविधता है।
6- एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करना ही लोकतंत्र की खूबसूरती है ।
7- 21वीं सदी का भारत चौथी औद्योगिक क्रांति के साथ पुरातन संस्कृति को साथ लेकर चलेगा।
8- हमें गर्व है देश के प्रत्येक नागरिक पर और अपने काम पर जो हम रोज करते हैं।
9- एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करना ही लोकतंत्र की खूबसूरती है।
10- भारत के प्रत्येक नागरिक, संस्कृति, विविधता और सर्वधर्म समभाव पर गर्व है।
11-देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला सशस्त्रबल राष्ट्रनिर्माता है।
12- देश के किसान और अथक परिश्रम करने वाला पुलिसबल राष्ट्रनिर्माता है।
13-सुदूर गांवों में मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टर्स राष्ट्रनिर्माता है।
14- भारत को तरक्की की राह ले जाने वाले वैज्ञानिक राष्ट्रनिर्माता है।
15-आम से अचार बनाने वाला और कारपेट बुनने वाला भी राष्ट्रनिर्माता है।
16- कश्मीर मामले पर हमारी जिम्मेदारी अहम है।
17- हम विश्व का नेतृत्व करने की काबिलियत रखते हैं।
18- पूरी विनम्रता के साथ ये पद ग्रहण कर रहा हूं।
19-सरकार सहायक हो सकती है, वो समाज को दिशा दे सकती है।
20- महात्मा गांधी और मदन मोहन मालवीय के सपनों का भारत होगा।