फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indi Alliance: लगातार बिखरता ही जा रहा विपक्षी गठबंधन, नीतीश के बाद अब ममता ने किया किनारा

Mon, 11 Mar 2024 06:19 AM IST
जलज मिश्रा हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली

सार

बसपा, अन्नाद्रमुक, बीजेडी, वाईएसआरसीपी, बीआरएस और अब टीएमसी जैसे कई दल हैं जो फिलहाल न तो सत्तारूढ़ राजग के साथ हैं और न ही यूपीए के साथ। इन दलों में से कुछ को भाजपा साधने में जुटी है।
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विरोध के नाम पर बीते साल जुलाई महीने में पूरे तामझाम से बनाया गया विपक्षी 26 दलों का इंडिया ब्लॉक एकजुट होने के बदले लगातार बिखर रहा है। एनसीपी में टूट से शुरू हुआ बिखराव का सफर गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार, जयंत चौधरी के बाद अब ममता बनर्जी की विदाई के साथ अनवरत जारी है। पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पहले से ही गठबंधन से किनारा करने की घोषणा कर चुके हैं। विपक्ष के लिए मुश्किल यह है कि इंडिया और राजग गठबंधन के इतर सभी दलों के एक मंच पर आने की दूर—दूर तक संभावना नहीं दिख रही।

तीसरे मोर्चा की संभावना भी क्षीण

विज्ञापन

बसपा, अन्नाद्रमुक, बीजेडी, वाईएसआरसीपी, बीआरएस और अब टीएमसी जैसे कई दल हैं जो फिलहाल न तो सत्तारूढ़ राजग के साथ हैं और न ही यूपीए के साथ। इन दलों में से कुछ को भाजपा साधने में जुटी है। चूंकि विपक्षी इंडिया ब्लॉक में ठीक चुनाव के पहले बिखराव हुआ है, ऐसे में अतीत में तीसरा मोर्चा का अंग रहे इनमें से कई दल तत्काल एक मंच पर आने की स्थिति में नहीं हैं।

कभी रोकी नीतीश की राह
ये वही ममता बनर्जी हैं जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्ष का चेहरा बनाने का प्रस्ताव रख कर नीतीश को नाराज किया था। बाद में जब नीतीश को गठबंधन का संयोजक बनाने का प्रस्ताव लाया गया तो राहुल गांधी ने ममता बनर्जी की अनुपस्थिति का सवाल उठाते हुए इसकी घोषणा रोक दी। इसके बाद पहले नीतीश ने राजग का दामन थामा तो अब अब ममता बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें