फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uniform Civil code: समान नागरिक संहिता पर विपक्ष हमलावर, भाजपा समर्थन में दे रही है दलीलें

Sun, 02 Jul 2023 05:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने शनिवार को यूसीसी पर अपने घोषित रुख पर कायम रहते हुए कहा कि यह इस स्तर पर अवांछनीय है और कहा कि अगर इस पर मसौदा विधेयक या रिपोर्ट सामने आती है तो वह आगे इस पर टिप्पणी करेगी।
विज्ञापन
Uniform Civil Code - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा और उनसे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने और सांप्रदायिक राजनीति से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इस समावेशी सुधार को लागू करने का यह सही समय है। इस कानून के लिहाज से यह अभी या कभी नहीं की स्थिति है। देश का मिजाज सांप्रदायिक साजिश करने वाले उन लोगों के शिकंजे से स्वतंत्र यूसीसी बनाना है, जिन्होंने इसे पिछले सात दशकों से अपनी संकीर्ण मानसिकता और स्वार्थ के लिए बंधक बना रखा है। 

मसौदा विधेयक या रिपोर्ट सामने आने पर देंगे जवाब : जयराम

विज्ञापन

कांग्रेस ने शनिवार को यूसीसी पर अपने घोषित रुख पर कायम रहते हुए कहा कि यह इस स्तर पर अवांछनीय है और कहा कि अगर इस पर मसौदा विधेयक या रिपोर्ट सामने आती है तो वह आगे इस पर टिप्पणी करेगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संसदीय रणनीति समूह की बैठक की, जहां उन्होंने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा पार्टी ने यूसीसी पर अपना पक्ष 15 जून को ही स्पष्ट कर दिया था और उसमे कोई बदलाव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें