फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने मोदी को कहा हिटलर, नोटबंदी के खिलाफ 28 को देशभर में विरोध

Wed, 23 Nov 2016 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी
विज्ञापन
देशभर में नोटबंदी के केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ विपक्ष ने अब आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ लंबी लड़ाई की तैयारी कर ली है। उनके नेतृत्व में कई दलों ने आगामी 28 नवंबर को देशभर में विरोध का ऐलान किया है।
विज्ञापन


जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी हिटलर हैं। उन्होंने कहा कि पावर में रहने से आंखें और कान बंद हो जाता है। इतनी बड़ी अकड़ है इनमें। सरकार ने अपना सााख खो दिया है। 
  This is feudal landlord system brought by this government, where poor are snatched off their earnings: Mamata Banerjee #DeMonetisation pic.twitter.com/RTkoeclNqr — ANI (@ANI_news) November 23, 2016
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ज्यादातर इंडस्ट्री में काम रुके हुए हैं। मजदूरों को भुगतान नहीं हो रहा है। वे खाना नहीं खा पा रहे हैं। उ्होंने कहा, 'मैं बीजेपी को चैंलेज करती हूं कि इस मुद्दे पर उनके पार्टी के कार्यकर्ता भी उन्हें सपोर्ट नहीं करते हैं। सरकार का साख खोना, सब कुछ खोने के बराबर होता है।'
  Government has lost all the credibility, and if credentials are lost everything is lost: Mamata Banerjee pic.twitter.com/dlskMtCQgE — ANI (@ANI_news) November 23, 2016



28 नवंबर को देशभर में विपक्ष आक्रोश दिवस मनाकर सरकार के फैसले का विरोध करेगा। विपक्ष की मांग है कि सरकार अविलंब अपने इस फैसले को वापस ले। ‌दिल्‍ली के जंतर मंतर पर चल रहे टीएमसी के धरने में जनता दल यूनाइटेड के शरद यादव समेत कई दलों के बड़े नेता पहुंचे और ममता को समर्थन का ऐलान किया।

विपक्ष और सरकार के बीच तनातनी का यह असर संसद में भी देखा जा रहा है जहां राज्यसभा और लोकसभा दोनों जगह हंगामा मचा हुआ है। पिछले एक हफ्ते में इसके चलते एक दिन भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी है। बुधवार को भी दोनों सदनों में यही नजारा दिखा जब पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया। Delhi: JDU's Sharad Yadav joins TMC's protest against #DeMonetisation at Jantar Mantar pic.twitter.com/JUN4e5uf15 — ANI (@ANI_news) November 23, 2016
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें