टीएमसी प्रमुख ने लोकसभा से निष्कासित की गईं पार्टी की नेता महुआ मोइत्रा को उनका पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का संसदीय दल उनकी कृष्णानगर सीट पर फैसला करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के दावों पर ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 का अभी कुछ तय नहीं है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन 'INDIA' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार का एलान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन सीट बंटवारे सहित सभी मुद्दों का जल्द ही समाधान खोज निकालेगा। हमारा एकसाथ आना भाजपा की हार का कारण बनेगा। ममता बनर्जी ने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि गठबंधन ने कई मुद्दों को व्यवस्थित करने में समय गंवा दिया है। उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने भरोसा जताया कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), कांग्रेस और वाम दलों के बीच भी गठबंधन संभव है।
'भाजपा मजबूत नहीं है, हम कमजोर'
हिंदी भाषी राज्यों में भगवा पार्टी की मजबूती के दावों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत नहीं है, हम कमजोर हैं। हमें इसके लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। हम भाजपा की तरह हिंदी पट्टी और अन्य क्षेत्रों के बीच भेदभाव नहीं करते।
विज्ञापन
विपक्षी सांसदों के निलंबन पर भड़कीं
लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के निलंबन पर ममता ने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है। क्या आपको लगता है कि दो राज्य जीतने की वजह से वे इतने अहंकारी हो गए हैं। वे डरे हुए हैं, इसलिए उन्होंने निलंबित कर दिया। इतने बहुमत के साथ भी, वे डरे हुए हैं। लोगों की आवाज दबा दी गई है। उनके पास सदन चलाने का कोई नैतिक आधार नहीं है। यह लोकतंत्र का मजाक है।
महुआ मोइत्रा को पूरा समर्थन: ममता
टीएमसी प्रमुख ने लोकसभा से निष्कासित की गईं पार्टी की नेता महुआ मोइत्रा को उनका पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का संसदीय दल उनकी कृष्णानगर सीट पर फैसला करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के दावों पर ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 का अभी कुछ तय नहीं है।