पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के बीच पूरा देश देश सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना कर रहा है। इसी बीच कर्नाटक में कांग्रसे पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख किया। हालांकि, पार्टी ने थोड़ी ही देर में इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।
मानवता का सबसे शक्तिशाली हथियार शांति
कर्नाटक की कांग्रेस इकाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख किया। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी अपनी प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'मानवता का सबसे शक्तिशाली हथियार शांति है।' महात्मा गांधी के इस कथन का उल्लेख करने से पहले कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि पूरा देश और कांग्रेस पार्टी देश के सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है।
सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया
कर्नाटक कांग्रेस ने जब महात्मा गांधी वाली अपनी पोस्ट डिलीट की, इसके बाद एक अन्य पोस्ट में पार्टी ने भारतीय वायु सेना की सराहना की। पार्टी ने कहा, 'भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को दुनिया की सबसे मजबूत वायु सेनाओं में से एक के रूप में पहचाना जाता है। सेना ने कायरतापूर्ण पहलगाम आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम सरकार के साथ खड़े हैं, हम अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं। पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया के साथ हैशटैग ऑपरेशन सिंदूर भी लिखा।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor Photos: मिसाइल हमले की 18 तस्वीरें, भारत के हमले में पाकिस्तानी जमीन पर भी चार ठिकाने बर्बाद
भाजपा ने आड़े हाथों लिया
विजयेंद्र ने कहा कि हमारे भारतीय सैनिकों के कदम पर हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। कांग्रेस पार्टी का रुख बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं कांग्रेस पार्टी से इस देश के लोगों से माफी मांगने की मांग करता हूं। विजयेंद्र ने कहा कि हमारे भारतीय सैनिकों के कदम पर हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। कांग्रेस पार्टी का रुख बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं कांग्रेस पार्टी से इस देश के लोगों से माफी मांगने की मांग करता हूं।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'सेना की जांबाजी को सलाम, हम सरकार के साथ खड़े हैं', ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का पहला बयान
भारत ने आतंकी ठिकानों को तबाह करने के सबूत भी दिखाए
बता दें कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन नौ ठिकानों पर हमला किया है, उसकी आधिकारिक तस्वीरें भी जारी की गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की महिला अधिकारियों- विंग कमांडर व्योमिका और कर्नल सोफिया ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीओजेके में पांच आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए हैं, जबकि चार आतंकी ठिकाने ऐसे हैं जो पाकिस्तानी सीमा के भीतर हैं। खास बात ये है कि मुरीदके में लश्कर के मुख्यालय- मरकज-तैय्यबा पर एक के बाद एक चार मिसाइलें दागी गईं।
संबंधित वीडियो-