फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: विदेश मंत्रालय ने UN सुरक्षा परिषद के सदस्यों को दी जानकारी, चीनी राजदूत भी रहे मौजूद

Wed, 07 May 2025 06:19 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाली भारतीय सेना ने दहशतगर्दों के नौ पनाहगाह तबाह कर दिए। विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्यों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने नेस्तनाबूद कर दिया है। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के समन्वय वाली इस जवाबी कार्रवाई पर अमेरिका, ब्रिटेन और कतर जैसे देशों की भी नजर है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सैन्य कार्रवाई के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों को पूरी जानकारी दी। रायसीना हिल्स पर विदेश मंत्रालय के कार्यालय में आयोजित इस ब्रीफिंग में भारत में चीनी राजदूत जू फीहोंग भी शामिल रहे।
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान को बैठक से दूर रखा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज सुरक्षा परिषद के 13 सदस्य देशों के राजनयिकों को ब्रीफ किया। सुरक्षा परिषद कि सदस्य होने कि बावजूद पाकिस्तान को इसमें नहीं बुलाया गया। ब्रीफिंग में भारत ने UNSC को बताया कि भारत ने आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई जो सैन्य कार्रवाई की है, इसका मकसद पड़ोसी देश को जवाबी कार्रवाई या युद्ध के उकसाना नहीं है। भारत की कार्रवाई एस्केलेट्री  नहीं है ।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: NSA डोभाल ने 8 देशों के समकक्षों से की बात, पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई की दी सूचना
विज्ञापन



 
Trending Videos

पहलगाम आतंकी गहाम,, भारत के लिए एस्कलेशन
मिस्री ने बताया कि लश्कर के एक मोर्चे- द रेजिस्टेंस फ्रंट ने 22 अप्रैल को जिस कारयाना आतंकी हमले को अंजाम दिया, इसे भारत ने एक्सलेशन के रूप में देखा। बकौल मिस्री, जब टीआरएफ एहसास हुआ कि उसे ढाल बनना है तो वह पीछे हट गया। 




ये भी पढ़ें- Operation Sindoor Photos: मिसाइल हमले की 18 तस्वीरें, भारत के हमले में पाकिस्तानी जमीन पर भी चार ठिकाने बर्बाद
 

विज्ञापन




भारतीय सेना ने आधिकारिक तस्वीरें-वीडियो जारी कर दिखाई तबाही
बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन नौ ठिकानों पर हमला किया है, उसकी आधिकारिक तस्वीरें भी जारी की गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की महिला अधिकारियों- विंग कमांडर व्योमिका और कर्नल सोफिया ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीओजेके में पांच आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए हैं, जबकि चार आतंकी ठिकाने ऐसे हैं जो पाकिस्तानी सीमा के भीतर हैं। खास बात ये है कि मुरीदके में लश्कर के मुख्यालय- मरकज-तैय्यबा पर एक के बाद एक चार मिसाइलें दागी गईं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें